बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी रेल लाइन निर्माण कार्य के चलते यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। सारागांव स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 13 से 17 नवंबर तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से सफर की योजना पहले से बनाने और आवश्यकतानुसार वैकल्पिक व्यवस्था का उपयोग करने की अपील की है।
प्रभावित ट्रेनें:
68738/68737 बिलासपुर–रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर: 14 से 17 नवंबर तक रद्द।
68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर: 13 से 16 नवंबर तक रद्द।
68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर: 14 से 17 नवंबर तक रद्द।
68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू: केवल बिलासपुर तक चलेगी।
68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू: केवल बिलासपुर से शुरू होगी।
रेलवे ने कहा कि सुरक्षा और संचालन में कोई बाधा न आए, इसके लिए सभी स्टाफ पूरी तरह सतर्क रहेंगे।