IND vs SA: पहले टेस्ट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, नितीश कुमार रेड्डी हुए बाहर, ध्रुव जुरेल को मिला मौका

कोलकाता। भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन बाकी है। यह मुकाबला शुक्रवार सुबह 8 बजे ईडन गार्डन्स, कोलकाता में खेला जाएगा। लंबे समय बाद यहां टेस्ट मैच आयोजित हो रहा है, लेकिन उससे पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तेज गेंदबाज ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को पहले टेस्ट से रिलीज करने का फैसला किया है। नितीश को बाहर किए जाने के पीछे की वजह भी सामने आई है।

राजकोट में भारत ‘A’ टीम से जुड़ेंगे नितीश रेड्डी

BCCI के मुताबिक, नितीश रेड्डी को इसलिए टीम से बाहर किया गया है ताकि वे 13 नवंबर से राजकोट में शुरू हो रही भारत ‘A’ बनाम दक्षिण अफ्रीका ‘A’ वनडे सीरीज में हिस्सा ले सकें। यह माना जा रहा है कि उन्हें दूसरे टेस्ट से पहले दोबारा टेस्ट स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है।

ध्रुव जुरेल को मिलेगा मौका

नितीश रेड्डी के बाहर होने के बाद अब ध्रुव जुरेल को पहले टेस्ट के लिए मौका मिलने की संभावना है। पिछले साल वेस्टइंडीज दौरे पर जुरेल को मौका मिला था, लेकिन चोट के चलते वे बाहर हो गए थे। वहीं, टीम में विकेटकीपर ऋषभ पंत की वापसी पहले ही हो चुकी है, जिससे टीम को मजबूती मिलेगी।

पहले टेस्ट के लिए भारत की अपडेटेड टीम

  • शुभमन गिल (कप्तान)

  • ऋषभ पंत (उपकप्तान/विकेटकीपर)

  • यशस्वी जयसवाल

  • केएल राहुल

  • साई सुदर्शन

  • देवदत्त पडिक्कल

  • ध्रुव जुरेल

  • रवींद्र जडेजा

  • वाशिंगटन सुंदर

  • जसप्रीत बुमराह

  • अक्षर पटेल

  • मोहम्मद सिराज

  • कुलदीप यादव

  • आकाश दीप

इस मैच में शुभमन गिल पहली बार बतौर कप्तान टेस्ट टीम की अगुवाई करेंगे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम भी इस मुकाबले में पूरी तैयारी के साथ उतरने जा रही है। क्रिकेट फैंस को ईडन गार्डन्स पर दोनों टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिलेगी।

You missed