राइस मिल में जुआ फंड का पर्दाफाश: गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 जुआरी गिरफ्तार – नगदी, मोबाइल और बाइक जब्त

राइस मिल में जुआ फंड का पर्दाफाश: गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 जुआरी गिरफ्तार – नगदी, मोबाइल और बाइक जब्त

गरियाबंद। जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राइस मिल परिसर में चल रहे जुआ फंड का पर्दाफाश किया है। ग्राम कोकड़ी स्थित रमन राइस मिल में गोटी (गुल) जुआ खेलते हुए 8 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। मौके से ₹25,000 नकद, 8 मोबाइल फोन और 6 मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब ₹2.50 लाख आंकी गई है।

पुलिस को यह सफलता मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मिली। कोतवाली थाना स्टाफ और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए राइस मिल के परिसर में घेराबंदी की और जुआ खेल रहे आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में —
शबीर खान (40), सोनू मेमन (33), सहदाव अली (50), मोहम्मद युसुफ (50), इस्माईल मेमन (40), जावेद खान (42), मोहम्मद आसिफ मेमन (47) और अफताब (34) — सभी गरियाबंद नगर के विभिन्न वार्डों के निवासी हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 6(क), छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, मिल मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में कोतवाली थाना पुलिस और साइबर सेल टीम की अहम भूमिका रही।

You missed