रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्टेट हैंगर में नए प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री आज सुबह गुजरात प्रवास के लिए रवाना हुए। उन्होंने सुबह 8.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी। गुजरात में उनका भूपेंद्र पटेल से औपचारिक मुलाकात निर्धारित है।
गांधीनगर स्थित सीएम हाउस में वे इन्वेस्ट गुजरात कार्यक्रम में भाग लेंगे और वहां सीएम डैशबोर्ड एवं सीएम जनशिकायत सिस्टम का प्रेजेंटेशन देखेंगे।
इसके अलावा मुख्यमंत्री NAMTECH ग्लोबल स्किल कॉलेज का दौरा करेंगे और साबरमती रिवरफ्रंट पर दोपहर का भोजन करेंगे। प्रवास के दौरान वे केवड़िया भी जाएंगे, जहां स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में आयोजित भारत पर्व 2025 में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के बाद वे एकता प्रकाश पर्व में भाग लेंगे और केवड़िया में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 11 नवंबर को मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होंगे और मंगलवार रात रायपुर लौट आएंगे।
