खैरागढ़ पुलिस की NDPS एक्ट के तहत बड़ी सफलता, 3184 कैप्सूल और संपत्ति जब्त
खैरागढ़। जिले की पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल की तस्करी करने वाले 6 आरोपियों सहित एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 398 स्ट्रीप में कुल 3184 नग कैप्सूल, दो मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन जब्त किए गए। कुल जप्त संपत्ति का मूल्य 1,66,669 रुपये बताया गया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से गुजरात के भरूच जिले के दहेज क्षेत्र से नशीली दवाओं की तस्करी कर खैरागढ़ जिले में बेच रहे थे। पुलिस ने सप्लाई चेन में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी तेज कर दी है। सभी आरोपियों को NDPS एक्ट की गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।
गिरफ्तार आरोपियों की सूची
-
मोहित सतनामी (35 वर्ष), पिता धनुक सतनामी, गंडई
-
राहुल गायकवाड़ उर्फ चोंटी (22 वर्ष), पिता बीरेंद्र गायकवाड़, वार्ड नं. 8, रावणपारा, गंडई
-
शहबाज खान उर्फ पप्पू (33 वर्ष), पिता शकील खान, वार्ड नं. 11, गंडई
-
शैलेश कुमार टंडन उर्फ सिल्ली (33 वर्ष), पिता राधेश्याम टंडन, गंडई
-
उत्तम रात्रे (24 वर्ष), पिता दुलीचंद रात्रे, वार्ड नं. 8, रावणपारा, गंडई
-
एक विधि से संघर्षरत बालक
पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई सप्लाई चेन तोड़ने और नशीली दवाओं के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए अहम है।
