कोचिंग सेंटर के सामने मारपीट का मामला, पम्पलेट बांटने पर विवाद वायरल

बिलासपुर। आचार्य इंस्टीट्यूट के स्टाफ द्वारा सरेराह की गई गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। कोचिंग सेंटर और सीएमडी कॉलेज के सामने पम्पलेट बांटने को लेकर ट्यूटर अभय अग्रवाल और उनकी पत्नी सेफाली कला मौर्य के साथ मारपीट की गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, अभय अग्रवाल क्रांति नगर के रहने वाले होम ट्यूटर हैं। 6 नवंबर को वह अपनी पत्नी और दो साल के मासूम बच्चे के साथ अपनी संस्था का पम्पलेट बांट रहे थे। इसी दौरान वे सीएमडी कॉलेज के सामने स्थित आचार्य कोचिंग के पास पहुंचे।

तभी आचार्य इंस्टीट्यूट के दो शिक्षक, आदिल और सर्वेश, वहां पहुंचे और पहले अभय और उनकी पत्नी के साथ अभद्रता की, फिर गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। पीड़ित ने इस घटना की शिकायत तारबाहर थाना में दर्ज कराई।

थाना प्रभारी कृष्णचंद सिदार ने बताया कि मामले में मारपीट का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इस घटना ने बिलासपुर में सार्वजनिक जगह पर हिंसा और अभद्र व्यवहार के मुद्दे को फिर से उजागर किया है।