सारंगढ़–बिलाईगढ़: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 80 कर्मियों का तबादला

सारंगढ़–बिलाईगढ़: जिले के पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कुल 80 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। इसमें प्रधान आरक्षक (Head Constable) और आरक्षक (Constable) शामिल हैं।

इस आदेश के बाद जिले के कई थानों में हलचल तेज हो गई है। लंबे समय से पदस्थ कर्मियों को बदला गया है और कई नए अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।