सुकमा: सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ध्वस्त, 17 रायफल समेत हथियार बरामद

सुकमा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप) टीम ने गोमगुड़ा इलाके के जंगल में नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया और उसे ध्वस्त कर दिया। मौके से 17 रायफल, हथियार बनाने की मशीनें, गन पार्ट्स और भारी मात्रा में निर्माण सामग्री बरामद हुई।

ऑपरेशन और बरामदगी

3 नवंबर 2025 को सटीक खुफिया सूचना पर DRG टीम ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। जांच में पता चला कि नक्सली इस फैक्ट्री में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुँचाने के लिए हथियार और विस्फोटक तैयार कर रहे थे।

बरामद हथियारों और उपकरणों में शामिल हैं:

  • BGL रॉकेट लॉन्चर – 1 नग

  • BGL लॉन्चर – 6 नग

  • 12 बोर राइफल – 6 नग

  • सिंगल शॉट राइफल – 3 नग

  • देशी कट्टा – 1 नग

  • BGL बैरल – 3 नग

  • गन पार्ट्स, ग्राइंडर, वेल्डिंग शील्ड, हैंड ड्रिल, टेबल वाइस, बैरल पार्ट्स, बिजली के तार, लोहे के पाइप इत्यादि

नक्सलियों पर बढ़ता दबाव

सुकमा पुलिस के अनुसार हाल के महीनों में एंटी नक्सल अभियान से माओवादियों को भारी नुकसान हुआ है। पिछले एक वर्ष में 545 माओवादी आत्मसमर्पण454 गिरफ्तार, और 64 मुठभेड़ों में मारे गए

एसपी की अपील

पुलिस अधीक्षक सुकमा ने कहा कि कार्रवाई का उद्देश्य केवल नक्सलवाद का उन्मूलन नहीं बल्कि क्षेत्र में स्थायी शांति और विकास स्थापित करना है। उन्होंने भटके हुए नक्सलियों से अपील की कि हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटें, और पुनर्वास नीति के तहत सम्मानजनक जीवन की पूरी गारंटी दी जाएगी।