धमतरी: 31 अक्टूबर 2025 को कमलकिशोर बेलर ग्राम का निवासी प्रार्थी अपने घर लौट रहा था, तभी नहर नाका के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे लिफ्ट मांगते हुए रोका। मोटरसाइकिल पर पीछे बैठने के बाद उन्होंने गंगाअमली नहर किनारे झाड़ियों में रोककर 40 रुपये नगद, एक कॉलेज बैग (500 रुपये), Realme Narzo 50 मोबाइल (7,000 रुपये) और मोटरसाइकिल Hero Deluxe (20,000 रुपये) लूट लिए और कोलियारी की ओर भाग गए।
घटना के तुरंत बाद थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 298/2025 के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं:
-
राहुल बारले, पिता गब्बर बारले, उम्र 21 वर्ष
-
कमलेश खुटेल उर्फ भुरू, पिता महेश्वर खुटेल, उम्र 20 वर्ष
पूछताछ में आरोपियों ने लूट की घटना को स्वीकार किया और बताया कि उन्होंने मोबाइल अपने साथी के पास, बैग कमलेश के पास और मोटरसाइकिल राहुल के पास रखी थी। प्रार्थी ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष आरोपियों की शिनाख्ती की।
पूरे मामले में अपराध प्रमाणित होने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। एसपी धमतरी के निर्देशन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली टीम द्वारा यह सफल कार्यवाही की गई।
