कांकेर में दिनदहाड़े गांव में घुसा भालू, मची अफरा-तफरी — वीडियो हुआ वायरल

कांकेर में दिनदहाड़े गांव में घुसा भालू, मची अफरा-तफरी — वीडियो हुआ वायरल

कोकपुर गांव में आबादी वाले क्षेत्र में भालू की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम कर रही तलाश

कांकेर। जिले के कोकपुर गांव में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दिनदहाड़े एक भालू गांव में घुस आया। अचानक हुई इस घटना से ग्रामीण दहशत में आ गए और इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और भालू की तलाश शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, भालू आबादी वाले क्षेत्र में सड़कों पर घूमता नजर आया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी वन विभाग को दी। इसी दौरान घटना का वीडियो भी सामने आया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगातार भालू के मूवमेंट पर नजर रखे हुए हैं और उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ने के प्रयास में जुटे हैं। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और भालू के दिखाई देने पर तुरंत सूचना दें, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके