रिस्क वाला इश्क! शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा मशहूर कथावाचक — कार में पकड़े जाने पर भीड़ ने कर दी चोटी काटकर धुनाई

रिस्क वाला इश्क! शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा मशहूर कथावाचक — कार में पकड़े जाने पर भीड़ ने कर दी चोटी काटकर धुनाई


रायपुर में कथावाचक और महिला आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए, पति ने बाद में पुलिस को दिया चौंकाने वाला आवेदन — कहा, “पत्नी अब उसी के साथ रहे”


रायपुर। राजधानी में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने पूरे शहर को हैरान कर दिया है। मध्यप्रदेश के एक मशहूर कथावाचक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने रायपुर पहुंचे थे। दोनों कार में बैठकर आपत्तिजनक स्थिति में थे, तभी महिला का पति मौके पर पहुंच गया और उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

गुस्से में आगबबूला हुए पति ने कथावाचक की सरेआम पिटाई कर दी, वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने भी कथावाचक को नहीं बख्शा। बताया जा रहा है कि इस दौरान भीड़ ने कथावाचक की चोटी तक काट दी। घटना के समय महिला का 18 वर्षीय बेटा भी घर पर मौजूद था, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया।

मामले ने तब और चौंकाने वाला मोड़ लिया, जब पीड़ित पति ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर कहा कि वह अपनी मर्जी से पत्नी को कथावाचक के साथ रहने की अनुमति दे रहा है। पति के इस बयान के बाद पुलिस भी हैरान रह गई।

फिलहाल, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना न केवल रिश्तों की सीमाओं पर सवाल उठाती है बल्कि समाज में बढ़ते “रिस्क वाले इश्क” की एक और चौंकाने वाली मिसाल बन गई है।