भानुप्रतापपुर में सड़क हादसा: बाइक की भिड़ंत में 2 युवकों की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल

 भानुप्रतापपुर में सड़क हादसा: बाइक की भिड़ंत में 2 युवकों की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल

कोड़ेकुर्सी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात हुई भीषण टक्कर, घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया

भानुप्रतापपुर। कोड़ेकुर्सी थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो बाइक आपस में टकरा गई। इस हादसे में दोनों बाइक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ।

घटना ग्राम गुर्दाटोला के पास हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के चालक आशिक सोरी (20 वर्ष) और मंगल सिंग (45 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। घायल बाइक सवार कवल सिंग जैन (28 वर्ष) को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है और ट्रैफिक सुरक्षा को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।