धमतरी में पति-पत्नी की मौत, हिम्मत यादव ने स्टेट्स में कबूला हत्या का खुलासा, फिर खुद फांसी पर झूला
हरदी गांव में लक्ष्मी पूजा की रात हुई दर्दनाक घटना, पुलिस कर रही है जांच — परिजन और गांव में मातम पसरा
धमतरी। जिले के करेली बड़ी पुलिस चौकी क्षेत्र में हरदी गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लक्ष्मी पूजा की रात पति-पत्नी की लाश उनके कमरे में पाई गई, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
सूत्रों के अनुसार, मृतक हिम्मत यादव ने पहले अपनी पत्नी लक्ष्मी यादव की हत्या की और इसके बाद स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जांच में यह पता चला कि हिम्मत यादव ने घटना से पहले अपने सोशल मीडिया स्टेट्स में खुलासा किया, जिसमें उसने साफ लिखा:
“मैं हिम्मत यादव, मैंने अपनी पत्नी लक्ष्मी यादव को जान सहित मार दिया हूँ। कारण कुछ नहीं बस मेरे पत्नी लक्ष्मी यादव के मां-बाप की वजह से मारा मारा हूँ और मैं खुद भी फांसी लगा कर जान दे रहा हूँ…”
पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में लगी है कि कौन से विवाद या परिस्थितियां हिम्मत यादव को इस आत्मघाती कदम पर मजबूर कर गईं। घटना के बाद परिवार पर गहरा सदमा पड़ा है और पूरे गांव में मातम का माहौल है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा। इसके साथ ही सास-ससुर और अन्य परिवारजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि मामले की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।
यह घटना इस बात की भी चेतावनी देती है कि परिवारिक तनाव और मानसिक दबाव कभी-कभी खतरनाक परिणाम ला सकते हैं।
