दीपावली में जुए पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ग्राम देवगांव से 17 जुआरी गिरफ्तार, लाखों रुपये और ताश जब्त

दीपावली में जुए पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ग्राम देवगांव से 17 जुआरी गिरफ्तार, लाखों रुपये और ताश जब्त

राजा देवरी पुलिस ने छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की, क्षेत्र में हड़कंप मचा

बलौदाबाजार। दीपावली के त्योहार के दौरान जुआ खेलने वालों पर पुलिस की पैनी नजर काम आ गई। राजा देवरी पुलिस ने ग्राम देवगांव स्थित जुआ फड़ में छापा मारकर 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान जुआरियों से ₹1,00,000 नगद और 52 पत्ती ताश बरामद किए गए।

सूचना मिली थी कि बलौदा बाजार के समाधान सेल में जुआ फड़ चल रहा है, जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पकड़े गए 17 जुआरियों के खिलाफ थाना राजादेवरी में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया।

पकड़े गए आरोपियों में शामिल हैं:

  • ग्राम सुखरी निवासी परमानंद नायक (40 वर्ष)

  • ग्राम निठोरा, थाना सलिहा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ निवासी राजकुमार साहू (26 वर्ष) और रूपेश कुमार साहू (32 वर्ष)

  • ग्राम गनियारी, थाना सलिहा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ निवासी जगसाय पटेल (41 वर्ष)

इसके अलावा ग्राम देवगांव, थाना राजादेवरी के निवासी कांतिलाल पटेल उमरती (43 वर्ष), बहादुर बरिहा (28 वर्ष), बसंत सेठ (35 वर्ष), जागेश्वर सेठ (40 वर्ष), हरिशंकर बरिहा (36 वर्ष), हेमंत पटेल (24 वर्ष), टिकेश्वर पटेल (60 वर्ष), अजय पटेल (34 वर्ष), मदन पटेल (44 वर्ष), संग्राम सिंग (32 वर्ष), रमेश पटेल (32 वर्ष), संतोष पटेल (47 वर्ष), दयाराम बरिहा (25 वर्ष) शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि दीपावली जैसे त्योहार पर अवैध जुआ गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई गई है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों ने राहत की सांस ली।