धमतरी में मचा हड़कंप! उड़ीसा से आ रही शराब की खेप पकड़ी गई… दो तस्कर दबोचे गए, बाइक समेत लाखों की बरामदगी
एसपी के निर्देशन में बोराई पुलिस की बड़ी कार्रवाई — उड़ीसा से लाई जा रही विदेशी शराब और बीयर जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए
धमतरी। जिले में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर एक और कड़ा प्रहार किया है। एसपी के निर्देश पर थाना बोराई पुलिस ने उड़ीसा से आ रही शराब की खेप के साथ दो आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई घुटकेल पुलिया के पास की गई, जहां पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर निगरानी लगाई थी।
कुछ देर बाद नीले रंग की हीरो ग्लैमर बाइक (क्रमांक CG-27-H-7725) पर सवार दो व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान पुलिस को बाइक से 50 पौवा विदेशी मदिरा (प्रत्येक 180 एमएल) और 16 नग किंगफिशर बीयर (प्रत्येक 500 एमएल) बरामद हुई। जब्त शराब की कीमत ₹11,240 और मोटरसाइकिल की कीमत ₹30,000, कुल मिलाकर ₹41,240 की संपत्ति जब्त की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह शराब उड़ीसा से खरीदकर ग्राम खल्लारी (थाना विश्रामपुरी, जिला कोंडागांव) ले जा रहे थे, जहां इसे बेचने की योजना थी। जबकि यह शराब केवल उड़ीसा राज्य में बिक्री के लिए अधिकृत है।
गिरफ्तार आरोपी:
1️⃣ सियाराम सोरी (36 वर्ष), निवासी ग्राम खल्लारी, थाना विश्रामपुरी, जिला कोंडागांव
2️⃣ घनश्याम सलाम (43 वर्ष), निवासी ग्राम खल्लारी, थाना विश्रामपुरी, जिला कोंडागांव
गवाहों की मौजूदगी में पुलिस ने शराब और बाइक को जब्त करते हुए दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 09/25, धारा 34(2), 36, 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब के परिवहन या बिक्री की सूचना तुरंत पुलिस या आबकारी विभाग को दें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
