धमतरी में मचा हड़कंप…92 जगहों पर एकसाथ दबिश, नशे के सौदागरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई — पुलिस का ‘ऑपरेशन निश्चय’ बना खौफ का पर्याय! 

धमतरी में मचा हड़कंप…92 जगहों पर एकसाथ दबिश, नशे के सौदागरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई — पुलिस का ‘ऑपरेशन निश्चय’ बना खौफ का पर्याय! 

आईजी अमरेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गुंडा-मादक कारोबारियों में मचा हड़कंप

धमतरी। आज तड़के सुबह आईजी अमरेश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन और एसपी के नेतृत्व में धमतरी पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ एक विशेष सघन अभियान “निश्चय” चलाया।
इस दौरान पुलिस की 18 टीमों ने जिले के 92 अलग-अलग ठिकानों पर एकसाथ दबिश दी और संदिग्धों की सघन जांच की।


“ऑपरेशन निश्चय” — नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार

पुलिस ने इस कार्रवाई में गुंडा-बदमाशों, असामाजिक तत्वों और मादक पदार्थों के तस्करों को निशाने पर लिया।
इस दौरान कई अहम खुलासे और गिरफ्तारी हुईं।

 प्रमुख कार्यवाही की जानकारी

🔹 NDPS एक्ट:

  • 3 प्रकरण दर्ज

  • 3 आरोपी गिरफ्तार

  • 1 किलो 90 ग्राम गांजा बरामद

🔹 आबकारी एक्ट:

  • 20 प्रकरण, 20 आरोपी गिरफ्तार

  • 84.100 लीटर अवैध शराब जप्त

🔹 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई:

  • धारा 170 बीएनएसएस — 15 प्रकरण, 15 व्यक्ति

  • धारा 126-135 बीएनएसएस — 21 प्रकरण, 22 व्यक्ति

🔹 आर्म्स एक्ट:

  • 2 प्रकरण, 2 आरोपी गिरफ्तार

 अवैध गुटखा फैक्ट्री पर छापा

दबिश के दौरान पुलिस को एक अवैध जर्दा-गुटखा बनाने की फैक्ट्री भी मिली,
जहां हैवी मशीनरी के साथ उत्पादन हो रहा था।
पुलिस ने तत्काल वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 सिर्फ दो दिन पहले भी हुई थी बड़ी कार्रवाई

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही धमतरी पुलिस ने एक ही दिन में 37 आबकारी मामलों में कार्रवाई की थी,
जिसमें विभिन्न ढाबों पर छापेमारी भी शामिल थी।

लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि
धमतरी पुलिस नशे के कारोबार पर निर्णायक प्रहार करने के मूड में है।

 “कानून से ऊपर कोई नहीं” — पुलिस का संदेश स्पष्ट

“ऑपरेशन निश्चय” के जरिए पुलिस ने यह साफ कर दिया है कि
नशा, अवैध कारोबार और गुंडागर्दी करने वालों के लिए धमतरी में कोई जगह नहीं बचेगी।
92 जगहों पर एकसाथ दबिश से पूरे जिले में कानून का खौफ और पुलिस की सख्ती का संदेश फैल गया है।