आत्मनिर्भर भारत अभियान देशभक्ति की अभिव्यक्ति, स्वदेशी से ही संभव विकसित भारत का निर्माण — मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
अंबिकापुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में मंत्री जायसवाल ने कहा….आत्मनिर्भर भारत अब ‘योजना नहीं, जन आंदोलन’ बन चुका है
अंबिकापुर: संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि “आत्मनिर्भर भारत अभियान” केवल एक सरकारी पहल नहीं, बल्कि देशभक्ति की सच्ची अभिव्यक्ति है।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष रामजी गर्ग ने स्वागत उद्बोधन दिया और अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।
“संकट को अवसर में बदलने की कहानी है आत्मनिर्भर भारत”
मंत्री जायसवाल ने कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री मोदी ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ का मंत्र देकर देश को आत्मनिर्भरता की राह दिखाई।
आज वही विचार “विकसित भारत” की नींव बन चुका है। उन्होंने कहा कि देश ने पिछले एक दशक में रक्षा, अंतरिक्ष, वैक्सीन निर्माण और स्टार्टअप्स जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है।
“2014-15 में भारत का रक्षा निर्यात 1,941 करोड़ रुपये था,
जो 2024-25 में बढ़कर 23,622 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।”
उन्होंने इसे “नई भारत की आर्थिक क्रांति” बताया।
25 सितंबर से 25 दिसंबर तक चलेगा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान
जायसवाल ने बताया कि यह अभियान 25 सितंबर (पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती) से शुरू होकर
25 दिसंबर (भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जयंती) तक चलेगा।
इस दौरान देशभर में “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” का संदेश लेकर
आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन और रथ यात्राएं आयोजित की जाएंगी।
छत्तीसगढ़ बनेगा आत्मनिर्भरता का मॉडल राज्य
मंत्री जायसवाल ने कहा कि राज्य में स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
“बस्तर की लोक कला, चांपा का कोसा, जशपुर की कॉफी और महिला समूहों के हर्बल उत्पाद
आत्मनिर्भरता के प्रतीक बन रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का जीएसडीपी अगले पांच वर्षों में दोगुना कर ₹10 लाख करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
“वोकल फॉर लोकल” से “ग्लोबल” तक छत्तीसगढ़ की भूमिका
भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष रामजी गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के “वोकल फॉर लोकल” संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह अभियान राष्ट्रव्यापी प्रयास है।
छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता इसे जन आंदोलन का रूप दे रहे हैं।
कार्यक्रम में रही विशेष उपस्थिति
महापौर मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, संभागीय प्रभारी हरपाल सिंह भामरा,
पूर्व जिला अध्यक्ष कोरिया कृष्ण बिहारी जायसवाल,
जिला महामंत्री विनोद हर्ष, अरुणा सिंह, उपाध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, विकास पांडेय,
कोषाध्यक्ष निश्चल प्रताप सिंह, संवाद प्रमुख रूपेश दुबे, प्रवक्ता अजय सिंह बबलू,
सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
