घर नहीं… जहरीला कारखाना निकला…अवैध पान मसाला फैक्ट्री पर छापा — 14 लाख का सामान जब्त, मैन्युफैक्चरिंग मशीन भी बरामद…

घर नहीं… जहरीला कारखाना निकला…अवैध पान मसाला फैक्ट्री पर छापा — 14 लाख का सामान जब्त, मैन्युफैक्चरिंग मशीन भी बरामद…

‘आशिकी’ नाम से चल रहा था ज़हर का कारोबार, पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई से हुआ पर्दाफाश

धमतरी। एसपी के निर्देशन में थाना प्रभारी रूद्री की टीम ने खाद्य विभाग अधिकारियों की उपस्थिति में एक अवैध पान मसाला मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई की।
यह फैक्ट्री ग्राम शकरवारा, थाना रूद्री, जिला धमतरी में स्थित थी,
जहां आरोपी प्रहलाद उर्फ पहलू मूलवानी (49 वर्ष) द्वारा बिना किसी अनुमति के
“आशिकी” नामक पान मसाला का अवैध निर्माण और भंडारण किया जा रहा था।

 पुलिस को दबिश में मिले चौंकाने वाले सबूत

छापेमारी के दौरान पुलिस ने
एक मैन्युफैक्चरिंग मशीन, बड़ी मात्रा में कच्चा माल, तैयार पाउच और पैकिंग सामग्री बरामद की।
कुल जब्त सामग्री की कीमत करीब ₹14 लाख आंकी गई है।

 कानूनी कार्यवाही और गिरफ्तारी

आरोपी प्रहलाद उर्फ पहलू मूलवानी पिता हरजस मूलवानी,
निवासी सिहावा चौक, थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी,
के खिलाफ थाना रूद्री में अपराध क्रमांक 46/2025 दर्ज किया गया है।
उस पर धारा 318 बी.एन.एस. के तहत
“मानव स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाने वाले पदार्थों के अवैध भंडारण और उत्पादन” का मामला कायम किया गया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

 लगातार जारी है पुलिस की सख्त मुहिम

धमतरी पुलिस हाल के दिनों में
अवैध व्यापार, मादक पदार्थों और जनस्वास्थ्य के लिए हानिकारक उत्पादों के खिलाफ
लगातार सघन अभियान चला रही है।
इसी सिलसिले में यह कार्रवाई “ऑपरेशन निश्चय” के तहत की गई,
जिसने जिलेभर में अवैध कारोबारियों में दहशत फैला दी है।

 “स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा” — पुलिस का कड़ा संदेश

धमतरी पुलिस ने साफ कहा है कि
जो भी व्यक्ति स्वास्थ्य से जुड़ी अवैध गतिविधियों में शामिल हैं,
उन पर बिना किसी रियायत के कार्रवाई की जाएगी।
यह अभियान अब पूरे जिले में और अधिक व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।