पुलिस की शानदार कामयाबी — 6 लाख के जेवरात बरामद, नाबालिग निकला मास्टरमाइंड
रातों-रात गायब हुए लाखों के गहने, CCTV ने खोला राज़ — पुलिस की तेजी से चौंक गए सब!
खैरागढ़।छुईखदान के मुख्य चौक स्थित सोनी ज्वेलर्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में
8 और 9 अक्टूबर की दरम्यानी रात हुई ज्वेलरी चोरी की वारदात का
खुलासा पुलिस ने सिर्फ 72 घंटे में कर दिया।
इस हाई-प्रोफाइल चोरी के पीछे एक नाबालिग मास्टरमाइंड और उसका साथी निकला।
दोनों से पुलिस ने करीब ₹6 लाख मूल्य के चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।
कैसे टूटा केस का रहस्य
दुकान संचालक परमेश्वर राम सोनी ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
शिकायत मिलते ही एएसपी नितेश गौतम के निर्देशन में
पुलिस की एक स्पेशल टीम बनाई गई।
टीम ने घटना स्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले,
जिनसे संदिग्धों की पहचान हो सकी।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
कौन हैं आरोपी?
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं —
-
प्रह्लाद निषाद उर्फ दादू (35 वर्ष), निवासी कंडरापारा छुईखदान
-
एक विधि से संघर्षरत नाबालिग, जिसका नाम उजागर नहीं किया गया है।
दोनों ने चोरी किए गए गहनों को गांव में छिपा रखा था,
जहां से पुलिस ने पूरा माल बरामद कर लिया।
क्या-क्या बरामद हुआ?
बरामद जेवरात में —
पायल, कड़ा, बिछिया, बाजूबंद, करधन, चांदी के सिक्के, लॉकेट और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियाँ शामिल हैं।
कुल वजन करीब 4 किलो, और कुल मूल्य लगभग ₹6 लाख आंका गया है।
आगे की कार्रवाई
दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
वहीं इस चोरी में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है,
जिसकी तलाश में पुलिस की टीम लगातार जुटी है।
पुलिस ने दावा किया है कि
“72 घंटे में केस सॉल्व कर 100% बरामदगी” उनके
तेज एक्शन और तकनीकी जांच की बड़ी सफलता है।
