सचिव की कुर्सी गई! अनुशासनहीनता और लापरवाही के आरोप में पंचायत सचिव निलंबित — CEO ने की सख्त कार्रवाई
गरियाबंद में पंचायत सचिव जोहितलाल ठाकुर पर गिरी गाज — कार्य में उदासीनता और निर्देशों की अवहेलना बनी बड़ी वजह
गरियाबंद। जिले के ग्राम पंचायत बारूला के सचिव जोहितलाल ठाकुर को अनुशासनहीनता और शासकीय कार्यों में लापरवाही के आरोपों के चलते निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला पंचायत गरियाबंद के CEO प्रखर चंद्राकर ने की है।
आरोप है कि सचिव ठाकुर कार्यालय में नियमित रूप से अनुपस्थित रहते थे और आम नागरिकों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज जारी करने में लगातार लापरवाही बरत रहे थे।
इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यों में रुचि नहीं दिखाई, साथ ही ‘कर्मयोगी अभियान विज़न 2030’ की कार्ययोजना और एक्शन प्लान तैयार करने में भी उदासीनता दिखाई। सबसे गंभीर बात यह रही कि उन्होंने कार्यालय प्रमुख के निर्देशों की अवहेलना की, जिससे विभागीय अनुशासन भंग हुआ।
इस पूरे मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जोहितलाल ठाकुर को निलंबित कर दिया है। वहीं, ग्राम पंचायत तेन्दुबाय के सचिव द्वारिका प्रसाद राठौर को ग्राम पंचायत बारूला का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
