CM विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, 14-16 नवंबर तक राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन

रायपुर/दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू के साथ राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस को लेकर बड़े कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा हुई।

जानकारी के अनुसार, इस वर्ष जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन 14 से 16 नवंबर तक तीन दिनों तक चलेगा। कार्यक्रम की रूपरेखा के मुताबिक इस दौरान कई आकर्षक और सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी।

मुख्य कार्यक्रम इस प्रकार हैं:

  • बैगा-गुनिया हथजोड़ सम्मान निधि का शुभारंभ

  • शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति लोककला महोत्सव (डांस फेस्टिवल)

  • कर्मा महोत्सव का समापन

  • जनजातीय विकास प्रदर्शनी और क्राफ्ट मेला

राज्य सरकार इस आयोजन के माध्यम से जनजातीय संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं में प्रतिभा और जागरूकता फैलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।