दंतेवाड़ा में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 5 किलो प्रेशर कुकर बम को जवानों ने किया डिस्ट्रॉय

दंतेवाड़ा: जिले में नक्सलियों की बड़ी साजिश को सुरक्षा बलों ने समय रहते नाकाम कर दिया है। जवानों ने 5 किलो प्रेशर कुकर बम बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। यह बम सातधार-मालेवाही मार्ग पर जवानों को नुकसान पहुँचाने के उद्देश्य से लगाया गया था।

CRPF195 बटालियन, बारसूर और मालेवाही थाने के जवानों ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन कर बम को सुरक्षित रूप से डिस्ट्रॉय किया। गौरतलब है कि इसी इलाके में सितंबर 2025 में एक IED ब्लास्ट हुआ था, जिसमें दो CRPF जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

सूचना मिलने के बाद जवानों ने आसूचना संकलन और लगातार ऑपरेशन्स कर इस खतरे का पता लगाया। बम की जांच में पता चला कि इसमें करीब 5 किलो विस्फोटक सामग्री लगी थी। जवानों की सतर्कता और तेज़ प्रतिक्रिया के कारण यह बड़ा हादसा टल गया।

इस कार्रवाई से यह साबित होता है कि नक्सलियों की साजिशों को समय रहते पकड़ने और उन्हें नाकाम करने में सुरक्षा बल पूरी तरह सक्रिय हैं।