दुर्ग। जिले के भिलाई में पुलिस और एसीसीयू टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन अफीम तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 147 ग्राम अफीम, तीन मोबाइल फोन, नकद रकम और एक सफेद रंग की हुंडई आई-ऑरा कार (नंबर CG 07 CY 6675) जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
ऐसे हुआ खुलासा
1 अक्टूबर 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इंजीनियरिंग पार्क के पास बद्रीनाथ धर्मकांटा के पीछे गली में एक कार सवार युवक अफीम की बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी पुरानी भिलाई और एसीसीयू टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया गया।
बरामदगी और आरोपियों की जानकारी
-
लवप्रीत सिंह (23 वर्ष), निवासी पंजाब : 45.08 ग्राम अफीम, एक मोबाइल, ₹21,300 नकद बरामद।
-
हरदीप सिंह (27 वर्ष), निवासी पुरानी भिलाई : 53.72 ग्राम अफीम, एक मोबाइल, ₹500 नकद।
-
बुध सिंह (22 वर्ष), निवासी पंजाब : 48.08 ग्राम अफीम, एक आईफोन, ₹1000 नकद।
इसके अलावा तस्करों की हुंडई आई-ऑरा कार भी जब्त की गई।
कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18(ए) और 27(क) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।
