रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार रात से लगातार बारिश हो रही है। शुक्रवार सुबह से जारी झमाझम बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच मौसम विभाग ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है और प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर, महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, बालोद, बेमेतरा, दुर्ग, कबीरधाम, खैरागढ़-छुई खदान-गंडई, मोहला-मानपुर चौकी और राजनांदगांव जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
यहां भी बरसने के आसार
बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, सक्ती, सरंगढ़-बिलाईगढ़, मुंगेली और बिलासपुर जिलों में भी अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।
लगातार बारिश से जहां मौसम सुहावना हुआ है, वहीं प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
