अमित शाह का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा…आज रात रायपुर…कल बस्तर दशहरा में होंगे शामिल…

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार रात 8:10 बजे रायपुर पहुंचेंगे और नया रायपुर में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद शनिवार दोपहर 12 बजे वे विशेष विमान से जगदलपुर रवाना होंगे।

जगदलपुर पहुंचकर गृहमंत्री शाह दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके पश्चात वे बस्तर दशहरा की ऐतिहासिक परंपरा मुरिया दरबार में शामिल होंगे। यह आयोजन आदिवासी सांस्कृतिक विरासत का प्रमुख प्रतीक माना जाता है।

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उनके साथ रहेंगे। शाह का यह दौरा राजनीतिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है। जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने उनके प्रवास और कार्यक्रमों को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं।

 मुरिया दरबार में शामिल होकर गृहमंत्री शाह बस्तर की जनता से सीधा संवाद भी कर सकते हैं।