रायगढ़ में दशहरे के दिन डबल मर्डर, सास और दामाद की बेरहमी से हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल

रायगढ़ में दशहरे के दिन डबल मर्डर, सास और दामाद की बेरहमी से हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल

घरघोड़ा थाना क्षेत्र में 2 अक्टूबर को परिवार के दो सदस्यों की मौत, संदेह के आधार पर बेटे और पड़ोसी को हिरासत में लिया गया

रायगढ़: जिले में दशहरे के दिन एक डबल मर्डर का मामला सामने आया है। ग्राम रायकेरा में गुरुवार (2 अक्टूबर) को परिवार के दो सदस्यों की लाश मिली। मृतकों में बुजुर्ग महिला सुकमेत सिदार (80 वर्ष) और उनके दामाद लक्ष्मण सिदार (60 वर्ष) शामिल हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती जांच में गला दबाकर हत्या की आशंका जताई है। घटना में सुकमेत की बेटी भी गंभीर रूप से घायल हुई है और उसका इलाज टिंगनी अस्पताल में जारी है।

पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक संदेह के आधार पर मृतक लक्ष्मण सिदार के बेटे और एक पड़ोसी को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा। घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और स्थानीय लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।