छत्तीसगढ़ में आसमान फट पड़ा! तीन संभागों में भारी से अति भारी बारिश, अगले 48 घंटे और खतरनाक

रायपुर: बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम ने छत्तीसगढ़ का मौसम बिगाड़ दिया है। पिछले 24 घंटों में रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज और कल भी बारिश का कहर जारी रह सकता है।

बिलासपुर में तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, लेकिन तेज बारिश से उमस और दिक्कतें बढ़ गई हैं।

कहां-कितनी हुई बारिश?

  • गोबरा नवापारा और राजिम – 14-14 सेमी

  • आरंग – 13 सेमी

  • पाटन, मंदिर हसौद, गुंडरदेही, बालोद, मोहला – 11-11 सेमी

  • बलौदा बाजार और खड़गांव – 10-10 सेमी

  • धमतरी, पल्लारी, डौंडी, औंधी, भखारा, पखांजूर, गुरुर – 9-9 सेमी

  • रायपुर शहर, भिलाई, अंतागढ़, महासमुंद, मगरलोड, पिथौरा – 8-8 सेमी

अन्य कई इलाकों में भी 6 से 7 सेमी तक बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग की चेतावनी

अगले 48 घंटे दक्षिण छत्तीसगढ़ के लिए अहम माने जा रहे हैं। भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका है। विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की है।