2 अक्टूबर को जिलेभर में छा जाएगी खामोशी…शराब की हर दुकान पर ताले… नियम तोड़ा तो अंजाम होगा खौफनाक..

कांकेर:जिले में 2 अक्टूबर 2025 को नज़ारा कुछ अलग और डरावना होगा। गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आदेश जारी किया है कि इस दिन जिले की सभी शराब दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। चाहे देशी हो या विदेशी मदिरा की दुकानें, क्लब, सैनिक कैंटीन – हर जगह ताले लटकेंगे।

सिर्फ इतना ही नहीं… आदेश का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है। अगर किसी ने अवैध शराब का संग्रहण, परिवहन या बिक्री की कोशिश की तो उसे भारी दंड भुगतना पड़ सकता है। यानी 2 अक्टूबर को जिले में मदिरा का एक कतरा भी खुलेआम नहीं बिकेगा।

उधर, सरगुजा से एक चौंकाने वाली और प्रेरणादायक खबर आई है। यहां मैनपाट जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत रोपाखार में देश का पहला ग्रामीण गार्बेज कैफे शुरू किया गया है। इस अनोखे कैफे में ग्राहक पैसे नहीं, बल्कि कचरे से भुगतान करेंगे। 1 किलो साफ प्लास्टिक लाओ और नाश्ता पाओ… 2 किलो प्लास्टिक लाओ और भरपेट भोजन।

यह कदम न सिर्फ स्वच्छता बढ़ाएगा बल्कि प्लास्टिक के पुनः उपयोग और ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को भी मजबूत करेगा। कलेक्टर विलास भोसकर और जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल ने इस अनोखे प्रयोग को बेहद सराहनीय बताया और इसे देशभर में फैलाने की बात कही।