भावनगर में पीएम मोदी ने किया रोड शो, 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात

नई दिल्ली। पीएम मोदी आज गुजरात के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री का ये दौरान एक दिन का रहने वाला है। पीएम मोदी ने शनिवार को गुजरात के भावनगर में एक रोड शो किया। इस रोड शो में लोगों का हुजूम उमड़ा था।

दरअसल, पीएम मोदी का ये रोड शो हवाई अड्डे से शुरू हुआ और एक किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद गांधी मैदान तक हुआ। पीएम मोदी ने गांधी मैदान से गुजरात के लोगों को कई बड़ी सौगात दी।

पीएम मोदी का जोरदार स्वागत

पीएम मोदी ने सड़क के दोनों और बड़ी संख्या में मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। लोगों ने पीएम मोदी पर फूलों की बारिश की। रोड शो के दौरान सड़कों पर ऑपरेशन सिंदूर के विजय बैनर और जीएसटी सुधारों के लिए उन्हें धन्यवाद देने वाले पोस्टर भी सड़क के किनारे लगाए गए थे।

पीएम मोदी ने गुजरात को दी ये सौगात

गुजरात के दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने ‘समुद्र से समृद्धि’ समेत 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

पीएम मोदी ने किया पोस्ट

बता दें कि गुजरात दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने कार्यक्रम से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है। पीएम मोदी लिखा कि आज, 20 सितंबर, भारत के समुद्री क्षेत्र और आत्मनिर्भरता की दिशा में हमारे प्रयासों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। सुबह लगभग 10:30 बजे, भावनगर में ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में भाग लूंगा। 34,200 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का उद्घाटन या शिलान्यास किया जाएगा। इनसे पूरे भारत के लोगों को लाभ होगा। शिपिंग क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख नीतियों पर भी हमारा ध्यान केंद्रित रहेगा।