दुर्ग पुलिस ने मुखबिर सूचना पर किया ऑपरेशन, हवाला की आशंका के बीच चार लोगों से पूछताछ जारी।
दुर्ग। बड़ी खबर सामने आई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर कुम्हारी पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महाराष्ट्र-पासिंग दो स्कॉर्पियो वाहनों से कुल 6 करोड़ 60 लाख रुपए बरामद किए हैं। इन वाहनों में चार लोग सवार थे।
इस रकम की बरामदगी की सूचना आयकर विभाग को भी दे दी गई है और अग्रिम कार्रवाई जारी है।
हवाला की आशंका:
प्रारंभिक जांच में इस रकम को हवाला के तहत ले जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार चार लोगों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। मुख्य सरगना और रकम के असली मालिक का पता लगाने के लिए छानबीन जारी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह रकम किसके पास ले जानी थी और आखिर इतनी बड़ी नकदी का मालिक कौन है, इसका खुलासा अभी बाकी है।
यह घटना एक बार फिर हवाला और अवैध धन लेनदेन की भयावह दुनिया की पोल खोलती है।
