नारायणपुर में 12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 18 लाख का था इनाम

नारायणपुर में 12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 18 लाख का था इनाम

नारायणपुर। सुरक्षा बलों के लगातार दबाव और अभियान से नक्सली संगठन कमजोर होता जा रहा है। इसी कड़ी में नारायणपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले में 5 महिला सहित कुल 12 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

सरेंडर किए गए सभी नक्सलियों पर मिलाकर कुल 18 लाख रुपये का इनाम घोषित था। बताया जा रहा है कि अबूझमाड़ इलाके में लगातार नए कैंप की स्थापना और नक्सल विरोधी अभियान के चलते उन्होंने हथियार डालने का निर्णय लिया।

आत्मसमर्पण के दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ बीएसएफ और आईटीबीपी के अधिकारी भी मौजूद रहे।