बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर खूनी खेल खेलते हुए उपसरपंच की हत्या कर दी। नक्सलियों ने दरभा पंचायत के उपसरपंच दसरू ओयाम को मौत के घाट उतारा। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
बीजापुर एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने मामले की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, दसरू ओयाम मूल रूप से बेचरम गांव के रहने वाले थे। नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम के 4 से 5 सदस्य बिना वर्दी के पहुंचे और उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।
घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
