रायपुर। राज्य सरकार ने मंत्रालय में पदस्थ चार विभागीय अधिकारियों को पदोन्नत किया है। जारी आदेश के मुताबिक इन अधिकारियों का वेतन उनके मूल विभाग से ही आहरित होगा।
सामान्य प्रशासन विभाग (साप्रवि) से जारी आदेश के अनुसार मंत्रालय में पदस्थ अपर विकास आयुक्त (संयुक्त सचिव) अशोक चौबे को पदेन अपर सचिव घोषित किया गया है। वहीं, राज्य वित्त सेवा की उप सचिव श्रद्धा त्रिवेदी को संयुक्त सचिव बनाया गया है।
इसके अलावा, अवर सचिव इंद्रप्रकाश रात्रे को उप सचिव और ओएसडी निखिल अग्रवाल को अवर सचिव पद पर पदस्थ किया गया है।
