गरियाबंद NH पर मौत की दस्तक! पिकअप की जबरदस्त ठोकर, एक युवक की जान गई – दूसरा जिंदगी और मौत से जूझ रहा

गरियाबंद NH पर मौत की दस्तक! पिकअप की जबरदस्त ठोकर, एक युवक की जान गई – दूसरा जिंदगी और मौत से जूझ रहा

जात्रा में शामिल होने जा रहे थे दो युवक, तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदी बाइक… मौके पर मचा हाहाकार

गरियाबंद। जिले के तौरेंगा में एनएच 130 सी पर सोमवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक को तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक मैनपुर के जीडार गांव निवासी थे और छैलडोंगरी में आयोजित जात्रा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक दुर्घटना हो गई।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।