महासमुंद में मचा हड़कंप! होटल-ढाबों में खाद्य विभाग की धड़ाकेदार रेड – 57 गैस सिलेंडर जब्त
घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध इस्तेमाल का बड़ा खुलासा, कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई – अब होगी कड़ी सज़ा
महासमुंद। घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग पर लगाम कसने खाद्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर सरायपाली और बसना क्षेत्र के होटलों और ढाबों में छापेमारी की गई, जिसमें कुल 57 गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
सरायपाली जांच:
-
पंडित होटल झिलमिला से 08 सिलेंडर
-
मंजीत ढाबा से 12 सिलेंडर
-
अमृत होटल से 07 सिलेंडर
-
शिवानी स्वीट्स से 07 सिलेंडर
बसना जांच:
-
बिकानेरी स्वीट्स से 05 सिलेंडर
-
सत्कार फैमिली रेस्टोरेंट से 04 सिलेंडर
-
साहू होटल परसकेल से 05 सिलेंडर
-
यादव होटल गढ़फुझर से 05 सिलेंडर
-
लक्ष्मी गौरी भठोरी से 04 सिलेंडर
जांच में पाया गया कि होटल और ढाबा संचालकों ने द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियम) आदेश 2000 का उल्लंघन किया है। सभी प्रकरण कलेक्टर न्यायालय महासमुंद में भेजे गए हैं।
खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगे भी जांच जारी रहेगी और घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
