नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को शिकस्त दी। इस जीत को भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने जवानों और पीड़ितों को समर्पित किया। लेकिन मैच के बाद हाथ न मिलाने की परंपरा तोड़े जाने से नया विवाद खड़ा हो गया। इसी मुद्दे पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान शाहिद अफरीदी ने ऐसा बयान दे दिया, जिससे सियासी भूचाल मच गया है।
अफरीदी ने एक टीवी शो में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की जमकर तारीफ की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला बोला। अफरीदी ने कहा—
“भारत की मौजूदा सरकार सत्ता में बने रहने के लिए धर्म और हिंदू-मुस्लिम कार्ड खेलती है। यह बेहद घटिया मानसिकता है। जब तक यह सरकार रहेगी, सोच ऐसी ही रहेगी। राहुल गांधी की सोच इसके बिल्कुल उलट है, वह सकारात्मक हैं और बातचीत व लोगों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं।”
यहीं नहीं रुके अफरीदी, उन्होंने इजरायल का हवाला देते हुए कहा कि, “क्या एक इजरायल काफी नहीं है कि भारत भी दूसरा बनने की कोशिश कर रहा है?”
After Hafiz Saeed now Shahid Afridi ( Terror apologist & India hater ) praises Rahul Gandhi… Not surprised! Everyone who hates India finds an ally in Rahul Gandhi & Congress
From Soros to Shahid …
INC = Islamabad National Congress
Cong Pak Yaarana is very old
Art 370 to… pic.twitter.com/Od5W7gDcFH— Shehzad Jai Hind (Modi Ka Parivar) (@Shehzad_Ind) September 16, 2025
बीजेपी का पलटवार
अफरीदी के इस बयान पर बीजेपी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने अफरीदी का वीडियो शेयर कर लिखा—
“हाफिज सईद के बाद अब शाहिद अफरीदी जैसे भारत-विरोधी लोग राहुल गांधी की तारीफ कर रहे हैं। इसमें हैरानी नहीं है, क्योंकि भारत से नफरत करने वालों को कांग्रेस में हमेशा साथी मिल जाते हैं। INC का मतलब अब ‘इस्लामाबाद नेशनल कांग्रेस’ हो गया है।”
उन्होंने आगे कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि धारा 370, सर्जिकल स्ट्राइक, 26/11, पुलवामा और पहलगाम जैसे मुद्दों पर भी कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोलती रही है।
मैच के बाद से विवाद क्यों?
भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की, लेकिन इस जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम से पारंपरिक हैंडशेक करने से इनकार कर दिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय ही पाकिस्तान के सलमान अली आगा से हाथ मिलाने से परहेज किया और मैच खत्म होने के बाद भी टीम इंडिया ने यह परंपरा तोड़ी। इसी पर अफरीदी भड़क उठे और उन्होंने भारत सरकार को घेरने के साथ राहुल गांधी की तारीफ कर दी।
