VIDEO: बादल फटने से देहरादून में तबाही, CM धामी JCB पर पहुंच कर संभाल रहे स्थिति…

देहरादून। उत्तराखंड में मॉनसून की वापसी ने कहर बरपा दिया है। देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटने के कारण अफरा-तफरी मच गई। कई लोग लापता हैं और कई सड़कें बह गई हैं।

 घटनास्थल पर CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए JCB पर सवार होकर क्षेत्र का निरीक्षण किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि सीएम धामी खुद मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

 तबाही का पैमाना

  • मालदेवता, रायपुर में 100 मीटर लंबी सड़क बह गई

  • कई संपर्क मार्ग कट गए, जिससे आवागमन बाधित।

  • दो से तीन लोग लापता, मसूरी में एक मौत की पुष्टि।

  • प्रभावित इलाकों में 300-400 लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया

 राहत और बचाव

  • प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें राहत कार्य में लगी हैं।

  • टिहरी में गीता भवन में फंसे लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए।

  • नैनीताल और मझारा में भूस्खलन के कारण सड़कें बंद और लोग खतरनाक स्थिति से बाल-बाल बचे।