रायपुर। राजधानी की चमचमाती रात अचानक खौफनाक हो गई, जब पुलिस ने देर रात शहरभर के क्लबों और रेस्टोरेंट्स पर बड़ी कार्रवाई शुरू की। नियमों का उल्लंघन कर रहे 14 क्लब और रेस्टोरेंट/ढाबों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने उनका पूरा खेल बिगाड़ दिया है।
देर रात छापेमारी
एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर 15 से ज्यादा टीमों ने एक साथ क्लब, रेस्टोरेंट और ढाबों में दबिश दी। इस दौरान हाइपर क्लब तेलीबांधा, जोक पब शीतल इंटरनेशनल, मोका बार एंड रेस्टोरेंट, होटल क्लेरेंस, सिमर्स बार, आईपी क्लब, पियानो क्लब सहित कई जगहों पर निर्धारित समयावधि के बाद भी अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी।
कलेक्टर और निगम आयुक्त को भेजी रिपोर्ट
इन सभी संस्थानों के खिलाफ पंचनामा तैयार कर लिया गया है। अब कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त को लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है। यानी जल्द ही इन क्लबों और ढाबों पर ताले लटक सकते हैं।
रेस्टोरेंट और ढाबे भी फंसे
केवल क्लब ही नहीं, बल्कि एमपी किचन, शेफ किचन, स्नो बेरी आइसलैंड, कैफे केपवाइस, ढाबा शाबा, प्रिंस ढाबा और राजू ढाबा जैसे कई रेस्टोरेंट और ढाबों में भी नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं। इनके खिलाफ भी लाइसेंस और गुमास्ता निरस्तीकरण की कार्रवाई प्रस्तावित है।
OnePlus Nord CE 4 की कीमत धड़ाम, 5500 रुपये सस्ता मिल रहा वनप्लस का धांसू फोन
