रायपुर। राजधानी पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए 92 पौवा देशी मसाला शराब के साथ महिला आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। थाना खमतराई पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि डेरापारा रावांभाठा, आरटीओ ऑफिस के पास महिला अवैध रूप से शराब बेच रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दबिश देकर आरोपी कलिन्द्री चौहान (33 वर्ष) को पकड़ा। उसके कब्जे से कुल 16.580 बल्क लीटर शराब और 500 रुपये नकद बिक्री रकम जब्त की गई। जब्त की कुल कीमत लगभग 9,700 रुपये आंकी गई।
अभियुक्त के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। थाना खमतराई पुलिस ने कहा कि नशे के कारोबार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मुखबिर तंत्र सक्रिय रखकर संदिग्ध जगहों पर निगरानी जारी है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अवैध शराब या किसी गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी तुरंत थाने को दें, सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
इस कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया कि रायपुर पुलिस अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त और सतर्क है।
