रायपुर। राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 50 से ज्यादा तहसीलदारों के स्थानांतरण किए हैं। जारी आदेश के तहत बड़ी संख्या में तहसीलदारों के वर्तमान कार्यक्षेत्र बदले गए हैं और उन्हें नई जगह पदस्थापना दी गई है।
इस तबादला आदेश के सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। लंबे समय से अलग-अलग स्थानों पर पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिलने से अब संबंधित तहसीलों में भी प्रशासनिक बदलाव देखने को मिलेगा।
एक साथ बदले कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र
सरकार के इस आदेश में 50 से अधिक तहसीलदारों के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों को उनकी वर्तमान पदस्थापना से हटाकर अलग-अलग तहसीलों और कार्यालयों में नई जिम्मेदारी दी गई है।
तबादले के बाद संबंधित अधिकारियों को निर्धारित नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।



