धमतरी:
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पूजा-पाठ और ताबीज पहनाने का झांसा देकर महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। अर्जुनी थाना क्षेत्र में आरोपी ने महिला को कमरे में अकेले बुलाकर उसके साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत की। महिला के विरोध और शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, अर्जुनी थाना क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि दुर्गेश्वर प्रसाद चौरे उर्फ मोची गब्बर ने पूजा-पाठ और ताबीज पहनाने के बहाने उसे कमरे में बुलाया। वहां आरोपी ने उसके साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत की। महिला के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला।
शिकायत के आधार पर अर्जुनी थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 83/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दुर्गेश्वर प्रसाद चौरे उर्फ मोची गब्बर (30 वर्ष), निवासी ग्राम देमार, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
