रायपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी है। इस अभियान का शुभारंभ दंतेवाड़ा से किया गया, जहां धुरली पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने युवाओं से बड़ी संख्या में जुड़ने का आह्वान किया।
QR कोड और वेबसाइट के जरिए बनेगा सदस्य
भाजयुमो के दक्षिण-एशियाई एवं प्रवासी मीडिया प्रभारी वासु शर्मा ने बताया कि सदस्यता अभियान को डिजिटल स्वरूप देने के लिए QR कोड और वेबसाइट जारी की गई है। इसके माध्यम से युवा आसानी से पार्टी की सदस्यता ले सकेंगे।
पहले चरण में बस्तर पर फोकस
भाजयुमो ने अभियान के पहले चरण में बस्तर संभाग को प्राथमिकता दी है। विभिन्न मंडलों में सम्मेलन आयोजित कर नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ा जाएगा।
अभियान का कार्यक्रम इस प्रकार है:
- 25 जुलाई: दोरनापाल और छिंदगढ़
- 26 जुलाई: तोकापाल और नगरनार मंडल
- 27 जुलाई: माकड़ी और फरसगांव
- 28 जुलाई: ओरछा मंडल
- 29 जुलाई: कांकेर के नई कमेटी हॉल में सदस्यता सम्मेलन
इन सम्मेलनों में युवाओं को भाजपा की नीतियों से अवगत कराने के साथ-साथ सदस्यता भी दिलाई जाएगी।
संगठन विस्तार पर बीजेपी का जोर
भाजयुमो का यह अभियान ऐसे समय शुरू हुआ है, जब पार्टी राज्य में युवाओं के बीच अपनी संगठनात्मक पकड़ और मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। माना जा रहा है कि सदस्यता अभियान के जरिए बड़ी संख्या में नए युवाओं को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
