छत्तीसगढ़ में मौसम लेने वाला है बड़ा यू-टर्न! 21 जिलों पर बारिश का अलर्ट, जानिए आपके जिले का हाल

रायपुर: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर एक बार फिर तेज होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के 21 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं।

अब तक सामान्य से 18% कम बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में अधिकतम 3 सेंटीमीटर तक वर्षा दर्ज की गई। हालांकि, अब तक राज्य में औसत से करीब 18 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर कम होने के बाद अब नया वेदर सिस्टम सक्रिय होने की तैयारी में है, जिससे बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

रायपुर और दुर्ग रहे सबसे गर्म

शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में लगभग 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रायपुर और दुर्ग सबसे गर्म इलाके रहे, जबकि पेंड्रा रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

राजधानी रायपुर में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार सुबह 10 बजे तक जिन जिलों में बारिश की संभावना जताई है, उनमें शामिल हैं—

  • कोंडागांव
  • उत्तर बस्तर कांकेर
  • धमतरी
  • बालोद
  • राजनांदगांव
  • गरियाबंद
  • महासमुंद
  • रायपुर
  • बलौदाबाजार
  • जांजगीर-चांपा
  • रायगढ़
  • बिलासपुर
  • कोरबा
  • जशपुर
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
  • दुर्ग
  • बेमेतरा
  • कबीरधाम
  • मुंगेली
  • सरगुजा
  • सूरजपुर
  • कोरिया
  • बलरामपुर

मौसम विभाग ने लोगों को मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।