छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! डिप्टी कलेक्टर समेत 19 अफसरों के तबादले, कई नगर निगमों को मिले नए आयुक्त

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए डिप्टी कलेक्टर समेत 19 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी इस आदेश के तहत नगर निगमों के आयुक्तों सहित विभिन्न विभागों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार अरुण कुमार वर्मा को नगर निगम धमतरी का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं शशांक पांडे को अतिरिक्त प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन का दायित्व सौंपा गया है।

इसके अलावा जी. आर. मरकाम को नगर निगम राजनांदगांव का आयुक्त, विजेंद्र सिंह को नगर निगम चिरमिरी का आयुक्त तथा इंद्रजीत बर्मन को संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं में अपर संचालक नियुक्त किया गया है।

सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को विभिन्न विभागों में कार्य व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आदेश के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को शीघ्र अपने नवीन पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।