वीरता का सम्मान या बड़ा खुलासा? विधानसभा में गृहमंत्री के बयान से मची हलचल!

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे बजट सत्र के दौरान एक अहम जानकारी सामने आई, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा ने वीरता पुरस्कार पाने वाले जवानों को मिलने वाली सम्मान राशि को लेकर बड़ा खुलासा किया।

यह जानकारी भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो के सवाल के जवाब में दी गई।

जवानों को मिलता है इतना बड़ा सम्मान

गृहमंत्री ने बताया कि वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले जवानों और अधिकारियों को उनके नियोक्ता (जिस बल में वे कार्यरत हैं) की ओर से एकमुश्त 20 लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाती है। इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से उन्हें जीवन भर हर महीने 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है।

 किन-किन पुरस्कारों पर मिलता है लाभ?

उन्होंने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस और सशस्त्र बलों के जवानों को राष्ट्रपति वीरता पदक और अन्य वीरता पुरस्कार मिलने पर भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा निर्धारित आर्थिक लाभ दिया जाता है।
इसके साथ ही, राज्य सरकार भी ‘छत्तीसगढ़ शौर्य पदक’ प्राप्त करने वाले पुलिस कर्मियों को अलग से आर्थिक सहायता देती है।

 जमीन की जगह नकद राशि

सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र के अनुसार, छत्तीसगढ़ के स्थायी निवासी—चाहे वे राज्य बल, केंद्रीय अर्धसैनिक बल या सेना में हों—यदि उन्हें वीरता के लिए चक्र या अन्य पदक मिलते हैं, तो उन्हें जमीन के बदले नकद अनुदान राशि दी जाती है।

You missed