होटल की 7वीं मंज़िल पर चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा! रायगढ़ में SEX रैकेट का भंडाफोड़, 3 महिलाएं और होटल मैनेजर गिरफ्तार

ग्राहक बनकर पहुंचा पुलिस का पाइंटर, इशारा मिलते ही होटल ट्रिनिटी में मचा हड़कंप

रायगढ़। शहर के एक नामी होटल की सातवीं मंज़िल पर चल रहे अवैध देह व्यापार का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। होटल ट्रिनिटी में संचालित सनराइज स्पा एंड सैलून की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस की योजनाबद्ध रेड में 3 महिलाएं, स्पा संचालक और होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है।


पाइंटर बना ग्राहक, फिर हुआ बड़ा खुलासा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जिले में देह व्यापार के खिलाफ अभियान तेज किया गया है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि होटल ट्रिनिटी की सातवीं मंज़िल पर अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं।

नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम बनाई गई। शाम करीब 7:30 बजे पुलिस ने पहले एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर भेजा। जैसे ही तय संकेत मिला, पुलिस ने होटल में दबिश दे दी।


तीन कमरों में मिलीं महिलाएं, आपत्तिजनक सामान बरामद

छापेमारी के दौरान होटल के तीन अलग-अलग कमरों में महिलाएं मौजूद मिलीं। महिलाओं की गरिमा को ध्यान में रखते हुए तलाशी महिला पुलिसकर्मियों द्वारा ली गई, जहां से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

पूछताछ में स्पा संचालक ने स्वीकार किया कि ग्राहकों को आकर्षित कर अवैध कमाई के लिए लड़कियां उपलब्ध कराई जाती थीं।


होटल मैनेजर भी गिरफ्त में, लाखों के धंधे की आशंका

पुलिस ने होटल मैनेजर देवेन्द्र सिंह को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की। छापेमारी में पुलिस ने—

  • Oppo Reno 11 Pro 5G मोबाइल

  • नकद 6,000 रुपये (पाइंटर द्वारा दिए गए)

  • स्पा से जुड़े दस्तावेज

  • ग्राहकों का रजिस्टर

  • वर्ष 2024 से संबंधित किरायानामा

जब्त किया है। पुलिस को आशंका है कि यह धंधा लंबे समय से चल रहा था।


इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

थाना कोतवाली रायगढ़ में अपराध क्रमांक 36/2026 के तहत
धारा 3, 4, 5, 7 — अनैतिक देह व्यापार (पीटा) अधिनियम में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।


गिरफ्तार आरोपी

1️⃣ विनयकांत बरगट (43 वर्ष), निवासी दुर्ग, हाल मुकाम होटल ट्रिनिटी, रायगढ़
2️⃣ देवेन्द्र सिंह (48 वर्ष), निवासी बीडपारा, थाना सिटी कोतवाली रायगढ़