खैरागढ़: गातापार थाना क्षेत्र के मंडेलाटोला जंगल में लंबे समय से चोरी-छिपे चल रहे जुए की महफ़िल पर खैरागढ़ पुलिस ने दबिश देकर पांच आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिले में अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल के बांध किनारे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में घेराबंदी कर अचानक छापा मारा। दबिश के दौरान कुछ जुआरी मौके से भाग गए, लेकिन पांच आरोपी मौके पर पकड़ लिए गए।
तलाशी में आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में नकद, 52 पत्तियों वाली ताश की गड्डी और मोबाइल फोन बरामद हुए। कुल जब्ती लगभग 2 लाख 43 हजार रुपये आंकी गई।
गिरफ्तार आरोपी हैं:
-
दिलीप खत्री (खैरागढ़)
-
देवा राजपूत (खैरागढ़)
-
कुंदन निर्मलकर (रायपुर)
-
मकसुदन खरे (राजनांदगांव)
-
निलकंठ साहू (भिलाई-3)
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिला केसीसी पुलिस ने बताया कि अवैध जुआ और सट्टा समाज के लिए हानिकारक है और इसके खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। इस कार्रवाई के बाद जुआ खेलने वालों में हड़कंप मच गया, वहीं क्षेत्रीय लोग पुलिस की तत्परता की साराहना कर रहे हैं।
