रायपुर: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महादेव ऑनलाइन बुक सट्टेबाजी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 91.82 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। ED ने मिस परफेक्ट प्लान इन्वेस्टमेंट LLC और M/s एक्जिम जनरल ट्रेडिंग-GZCO के नाम पर रखे गए 74.28 करोड़ रुपये के बैंक बैलेंस को अटैच किया है। ये संस्थाएं सौरभ चंद्राकर, अनिल कुमार अग्रवाल और विकास छपारिया की बताई जा रही हैं, जिनका उपयोग अपराध की कमाई को निवेश के रूप में छिपाने के लिए किया गया।
साथ ही, ED ने गगन गुप्ता और उनके परिवार की 17.5 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी भी कुर्क की। गगन गुप्ता, Skyexchange.com के मालिक हरि शंकर तिबरेवाल के करीबी बताए जा रहे हैं। ED का कहना है कि यह संपत्ति नकद में कमाए गए अवैध पैसों से खरीदी गई थी।
ED ने इस मामले में अब तक 175 से ज्यादा जगहों पर तलाशी ली है। जांच के दौरान लगभग 2,600 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति जब्त, फ्रीज या अटैच की गई है। अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और पांच प्रॉसिक्यूशन शिकायतों में 74 कंपनियों को आरोपी बनाया गया है।
