रायपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को कुचला, MLA के बेटे की कार की आशंका

रायपुर: राजधानी रायपुर में बीती देर रात अग्रसेन धाम चौक के पास एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जब तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को ठोकर मार दी। घायल को राहगीरों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

हादसे के समय कार में दो युवक और दो युवतियां सवार थीं, जो रविवार की वीकेंड नाइट पार्टी से लौट रहे थे। हादसे के बाद कार सवार फरार हो गए। पुलिस को प्रारंभिक जानकारी मिली है कि कार किसी विधायक के बेटे की हो सकती है, हालांकि आरोपी सवारों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

तेलीबांधा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि वाहन चालकों का पता लगाया जा सके।