बस्तर पंडुम 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गृहमंत्री अमित शाह करेंगे शिरकत

बस्तर:  बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, कला और लोकपरंपराओं के संरक्षण व संवर्धन के उद्देश्य से ‘बस्तर पंडुम 2026’ का आयोजन इस साल भी किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 10 जनवरी से 5 फरवरी तक तीन चरणों में संपन्न होगा।

  • पहला चरण: 10 से 20 जनवरी — जनपद स्तरीय कार्यक्रम

  • दूसरा चरण: 24 से 29 जनवरी — जिला स्तरीय कार्यक्रम

  • तीसरा चरण: 2 से 6 फरवरी — संभाग स्तरीय कार्यक्रम

संभाग स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गृहमंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे।

इस बार के बस्तर पंडुम में खास बात यह है कि भारत के विभिन्न देशों में कार्यरत भारतीय राजदूतों को भी आमंत्रित किया गया है, ताकि वे बस्तर की अद्वितीय सांस्कृतिक धरोहर और जनजातीय जीवन से अवगत हो सकें।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 2 जनवरी को दंतेवाड़ा में बस्तर पंडुम का लोगो और थीम गीत लॉन्च किया। आयोजक इसे जनजातीय कला और संस्कृति को नए सिरे से पहचान दिलाने वाला मंच मान रहे हैं।